फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने दी अनुमति, अब पावरकॉम से एनओसी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली जाने वाली पाइपलाइन का काम अभी तक अधर में लटका है। क्योंकि एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद अब जीरकपुर नगर काउंसिल पावरकॉम से एनओसी मिलने के इंतजार में है। एनओसी मिलने के बाद ही बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। इसकी पुष्टि नगर काउंसिल के एमई मुकेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बरसाती पानी की निकासी के लिए डाली जानी वाली पाइपलाइन के बीच में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग और फ्लाईओवर पड़ता है। यह मार्ग काफी व्यस्त है। इस सड़क के नीचे से ट्रेचिंग विधि से पाइपलाइन डाली जानी है। इसलिए दोनों विभागों की अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये आएगा खर्च
करीब सात माह पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया था। यहां पाइपलाइन करीब दो करोड़ रुपये की लागत से डाली जानी थी। इस काम को मार्च 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बीच में लॉकडाउन के चलते चार माह से काम बंद पड़ा है।
पाइपलाइन डालने से मिलेेगा यह लाभ
यह पाइनलाइन डाले जाने के बाद एयरपोर्ट का पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा। इससे बरसाती पानी का बहाव कॉलोनियों में कम हो जाएगा और जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी। अभी पभात के दर्जनों कॉलोनियों में लोगों को बरसाती की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें