फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: होटल में फंदे पर झूला नवविवाहित जोड़ा, युवक की मौत, एक माह पहले की थी शादी

Thu, 04 Aug 2022 02:45 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

नवविवाहित जोड़ा गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों के रहने वाला है। युवक पेशे से ड्राइवर था। दोनों ने करीब एक महीने पहले परिजनों की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी। इससे युवती के परिवार वाले काफी नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
सोहाना में युवक ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहाना के एक होटल में घर से भागकर शादी करने वाले नवविवाहित दंपती पंखे से फंदे पर लटक गया। युवक दीपक गौड़ (26) की मौके पर मौत हो गई जबकि मोहिनी (24) को होटल स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाकर बचा लिया। युवती पीजीआई में भर्ती है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के शहर पहुंचने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सोहाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। युवक पेशे से ड्राइवर था। दोनों ने करीब एक महीने पहले परिजनों की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी। इससे युवती के परिवार वाले काफी नाराज चल रहे थे। युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में एफआईआर तक दर्ज करवाई थी। शादी के बाद दंपती ने माता वैष्णो देवी में कोई मन्नत मांगी हुई थी। ऐसे में वह माता के दर्शन करने आए थे। एक अगस्त को सोहाना के होटल में आकर रुक गए। दोनों को डर था कि कहीं लड़की के परिजनों को उनके बारे में पता चल गया है तो वे लड़की को ले जाएंगे। बुधवार की शाम दोनों ने पंखे से फंदा लगा लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं युवती को फेज-6 में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें