फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज फिर हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से रविवार को बारिश हो सकती है। शनिवार को भी पूरे दिन शहर में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। इसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया है।शहर में शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में ठंडी हवाएं चलीं। दोपहर के समय में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई लेकिन थोड़ी देर में धूप खिल गई। इसके बाद जो बादल छाए, शाम तक बारिश का मौसम बना रहा। हालांकि बारिश नहीं हुई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि रविवार को बारिश होगी। इस दौरान तापमान ने पांच से छह डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को भी बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार तीन फरवरी से सक्रिय हुए एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार बारिश होगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें