चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में चंडीगढ़ पुलिस और सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग के सहयोग से पांच दिवसीय फिजिकल मोड कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों का संवेदीकरण-भारतीय न्याय संहिता, द भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 को लेकर 29 जनवरी से 2 फरवरी तक चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए, जिसमें विभिन्न थाना पुलिस और यूनिटों के 103 जांच अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को तीन नए आपराधिक कानूनों यानी बीएनएस, बीएनएसएस एवं बीएसए-2023 को लेकर जागरूक किया गया। डीजीपी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के एसपी मुख्यालय एवं प्रशिक्षण केतन बंसल, सीता देवी उप पुलिस अधीक्षक/प्रशिक्षण उपस्थित थे।