फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह शौर्य चक्र विजेता राजकीय कॉलेज में नया सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह शौर्य चक्र विजेता, राजकीय कॉलेज फेज-6 में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत की गई। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें हर संभव सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख प्रो. सिमरप्रीत कौर ने कहा कि प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर के मार्गदर्शन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बीते सत्र में विभिन्न स्तरों पर शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें नेशनल, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया, खेल मेला, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं और इंटर कॉलेज मुकाबले शामिल हैं। शिक्षा के साथ-साथ फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। किसी भी विषय की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी जाती, ताकि विद्यार्थी शारीरिक और बौद्धिक दोनों रूप से पूर्ण विकास कर सकें।इस अवसर पर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल प्रो. गुनजीत कौर और प्रो. जगतार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें