फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिम ट्रेनर पर लहराई थी पिस्टल बरामद, आरोपी पंजाबी सिंगर को रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सिटी पुलिस ने मंगलवार देर शाम पंजाबी गायक सतवंत गिल को जिम प्रशिक्षण सत्र के दौरान कथित तौर पर जिम ट्रेनर पर पिस्टल लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया और यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने उसका लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसकी सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर ली है जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपी पंजाबी गायक गिल को मंगलवार को जिम में ट्रेनर को धमकाने और पिस्टल लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार गायक जिम में कसरत कर रहा था, तभी उसकी एक अन्य जिम ट्रेनर के साथ कसरत को लेकर तीखी बहस हो गई थी। इनमें बहस उस समय और ज्यादा बढ़ गई जब ट्रेनर ने जिम से बाहर आकर हिसाब बराबर करने की धमकी दे डाली। सतवंत गिल ने जिम से बाहर जाने के बजाय कहा कि हम यहीं निपटा लेंगे और उसने जिम ट्रेनर की ओर पिस्टल तान दी थी। डीएसपी बल ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली और जिम पहुंचकर जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज हासिल की, जिसमें साफ दिख रहा है कि सतवंत एक अन्य व्यक्ति पर पिस्टल तान रहा है और जिम मालिक दोनों को शांत करने के लिए बीच-बचाव कर रहा है।

डीएसपी बल ने बताया कि सतवंत गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और .32 बोर की पिस्टल भी कब्जे में ले ली है। सतवंत का दावा है कि पिस्टल लाइसेंसी है। सतवंत के खिलाफ सोहाना थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें