फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यू चंडीगढ़ की सड़कों पर 1 मई से मशीनों से होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/न्यू चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ में सड़कों की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में गमाडा ने अहम कदम उठाया है। प्राधिकरण ने करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से 11 महीनों के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत 1 मई से मशीनों के जरिए मुख्य और अंदरूनी सड़कों की सफाई का कार्य शुरू होगा। यह प्रोजेक्ट 31 मार्च 2027 तक चलेगा और इसके तहत इकोसिटी-1, इकोसिटी-2, मेडिसिटी, 200 फीट चौड़ी एचआर-2 रोड, आईएएस/पीसीएस सोसाइटी रोड, एचआर-3 और पीआर-4 रोड समेत न्यू चंडीगढ़ के कई प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अब तक इन क्षेत्रों में सफाई का काम मैन्युअल तरीके से किया जाता था। इसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों से सफाई करवाई जाती थी। पहली बार गमाडा ने नगर निगम की तर्ज पर मशीनों से सफाई कराने का फैसला लिया है। इससे न केवल सफाई व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होगी।
हर सप्ताह 120 किलोमीटर सड़कों की होगी मैकेनिकल सफाई
मैकेनिकल स्वीपिंग योजना के तहत अब शहर की सड़कों की नियमित और व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाएगी। योजना के अनुसार, सप्ताह में छह दिन इंटरनल और मुख्य सड़कों को मिलाकर करीब 120 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की जाएगी।
विज्ञापन



क्या कहतें है अधिकारी
न्यू चंडीगढ़ में मैकेनिकल स्पीपिंग के लेकर टेंडर कॉल कर दिया गया है और नियमित मैकेनिकल सफाई से प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।- डिविजनल इंजीनियर खुशप्रीत सिंह, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें