फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में 29 करोड़ से बनेगा न्यूरॉन 2.0

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मोहाली में स्टार्टअप पंजाब हब न्यूरॉन 2.0 स्थापित करने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के साथ समझौता किया है। परियोजना पर कुल 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

अरोड़ा ने बताया कि न्यूरॉन 2.0 का उद्देश्य पंजाब के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में कम से कम 50 स्टार्टअप तैयार करने और 2,000 पेशेवरों को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। हब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑडियो-विजुअल ग्राफिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।
परियोजना के लिए पंजाब सरकार ने 12 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है, जबकि एसटीपीआई 17 करोड़ रुपये का योगदान देगा। हब में समर्पित साइबर सुरक्षा लैब भी स्थापित की जाएगी। एसटीपीआई इसके संचालन और प्रबंधन के साथ विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण, हैकाथॉन और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा। अधिकारियों के अनुसार, न्यूरॉन 1.0 से 114 स्टार्टअप और 2,700 रोजगार के अवसर सृजित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें