फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में नकाबपोश हमलावरों का आतंक, थार गाड़ी में जमकर तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी की लक्ष्मी नगर कॉलोनी की गली नंबर 9 में मंगलवार देर शाम चार अज्ञात नकाबपोश युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी महिंद्रा थार गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने धारदार हथियारों से गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना के दौरान परिवार को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पीड़ित महिला बलजीत कौर ने बताया कि मंगलवार देर शाम अचानक चार नकाबपोश युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। युवकों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के बाहर खड़ी थार गाड़ी पर हमला शुरू कर दिया। देखते ही देखते हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया। परिवार ने जब हमलावरों का विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने परिवार की ओर भी बढ़ने का प्रयास किया, जिसके चलते सभी लोग डर के कारण घर के अंदर चले गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ पीड़ित परिवार के बयान भी दर्ज कर रही है। फिलहाल चारों आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और रात के समय पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें