फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महंगी साइकिलें चुराने के आरोप में नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को शहर में साइकिलें चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर के नीम कांता के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के दांग तेरीलपुर जिले का रहने वाला है। थाना पुलिस ने उसके कब्जे से 10 महंगी साइकिलें बरामद की हैं, जिनका मूल्य लगभग 3 लाख रुपये है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को बीते 19 अगस्त को दर्ज चोरी के मामले में गिरफ्तार कर बरामदगी की गई है। वहीं, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ सेक्टर-3 थाने में वर्ष 2020 और 2021 में चोरी और बरामदगी के दो मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2017 में सेक्टर-19 थाने में चोरी और बरामदगी का एक मामला एवं सेक्टर-17 थाने में वर्ष 2018 में चोरी और बरामदगी का एक मामला दर्ज हो रखा है। थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई सालों से चंडीगढ़ में रह रहा था और कई महंगी साइकिलें चुराता था, जिनकी कीमत 25 से 35 हजार तक थी। पता चला है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। वह चोरी की साइकिलों को भोले-भाले लोगों को बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें