फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेजी से बढ़ रहा टाइगर का खतरा, डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 33

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में टाइगर मच्छरों की दहशत बढ़ती जा रही है। इन मच्छरों के काटने से डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डेंगू फैलाने वाले एडीज एजिप्टी प्रजाति के मच्छर को टाइगर मच्छर भी कहा जाता है। टाइगर मच्छरों का आतंक इससे भी पुष्ट हो रहा है कि अगस्त में पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले सामने आए हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो जून में 3, जुलाई में 10 और अगस्त में अब तक 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, मलेरिया विभाग मच्छरों पर काबू पाने के लिए लगातार जांच और राहत कार्य कर रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद मच्छरों पर काबू नहीं मिल रहा है। नतीजतन डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसेट-
विज्ञापन

इन इलाकों में डेंगू का खतरा ज्यादा

मौलीजागरां, मनीमाजरा, दड़वा, हल्लोमाजरा, बहलाना, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर, मलोया, कॉलोनी नंबर-4, सेक्टर-25, सेक्टर-27, सेक्टर-22, धनास, सेक्टर-20, सेक्टर-19 और सारंगपुर में डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हर साल इन क्षेत्रों से डेंगू के सबसे ज्यादा मामले आते हैं।

इनसेट-
बचना है तो ऐसा करें
- पानी के सभी कंटेनर/ओवरहेड टैंक को ठीक से ढककर रखें। घरों, कार्यालयों, कारखानों, स्कूलों में कूलरों और कंटेनरों को हफ्ते में एक बार सुखाएं। रेफ्रिजरेटर की पिछली ट्रे को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें। पक्षियों/जानवरों को खिलाने के बर्तन को स्क्रब से साफ करें, पानी लगातार बदलते रहें। दरवाजे/खिड़कियाें में जाली लगवाएं। सोते समय बड़े और बच्चों दोनों के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर की छत पर टूटा डब्बा, फर्नीचर, कबाड़ न रखें। नारियल पानी पीने के बाद उसके खाली छिलके यहां-वहां न फेंकें। उसमें एकत्र पानी में भी लार्वा मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट-
इतनों पर हुई कार्रवाई
कारण बताओ नोटिस- 295
चालान- 242
नोटिस- 7859

इनसेट-
मदद के लिए इस नंबर पर करें कॉल
मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन ने 24 घंटे सातों दिन हेल्पलाइन नंबर (7626002036) संचालित कर रहा है। फॉगिंग, स्प्रे या मच्छरों से बचाव के लिए दी जा रही सुविधाओं की अनदेखी से संबंधित शिकायत के लिए इस नंबर पर कॉल करके मदद ली जा सकती है।
इनसेट-
यहां कराए डेंगू की जांच
पीजीआई के वायरोलॉजी विभाग, जीएमसीएच-32 के माइक्रोबायोलॉजी विभाग, जीएमएसएच-16 के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और मनीमाजरा, सेक्टर-22 व सेक्टर- 45 के सिविल अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की सुविधा उपलब्ध है।

इनसेट

पिछले पांच वर्षों में अगस्त में ये थी स्थिति

साल डेंगू के कुल केस

2019 17

2020 14

2021 2

2022 6

2023 20

कोट-
मच्छरजनित बीमारियों पर काबू के लिए लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। मलेरिया विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ ही बचाव कार्य भी कर रहा है। डेंगू की जांच की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालाें में उपलब्ध है। लोगों से अपील है कि अपने घर के अंदर और आसपास पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन

डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें