नयागांव। महाशिवरात्रि पर नीम करौली सेवा समिति ने नयागांव बैरियर के निकट भव्य भंडारा एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भोले बाबा और बाबा नीम करौली महाराज की कृपा से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को दूध, फल, रस एवं बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। समिति के कैशियर अनिल मंडल ने बताया कि संस्था बीते पांच वर्षों से निरंतर महाशिवरात्रि पर सेवा कार्य आयोजित कर रही है और भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान समिति के सदस्यों में समिति के प्रधान कृष्णा बेलवाना, रमन सिंगला, अनुराग टागर, अनिल मंडल, गोपाल तिवारी, कमल, बिशन भट्ट, गणेश जोशी एवं त्रिलोचन तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की प्रार्थना के साथ किया गया।