कुराली। स्थानीय सनातन धर्म युवा मंडल की ओर से महाशिवरात्रि को लेकर बस स्टैंड चौक में केसर वाले दूध का लंगर लगाया गया। इस मौके मंडल के समूह मेंबरों ने सेवा करते हुए मंदिर में आने वाले शिव भक्तों और राहगिरों को दूध पिलाने की सेवा निभाई। सनातन युवा मंडल की ओर से बस स्टैंड चौक में बाला सुंदरी मंदिर के आगे केसर के दूध के लगाए लंगर से पहले भगवान शिव को प्रसाद चढ़ाया गया और बम-बम भोले के जयकारों के साथ लंगर की शुरूआत की। इस मौके मंडल के कशिश गौतम ,नरिंदर राणा (साहिल),अतुल बंसल,विनय विनायक,प्रिंस अग्रवाल , अमन गौतम,सनी गौतम,शिवम बंसल, ,मुकेश अग्रवाल,अजय वर्मा,नितिन मुंडे, जतिन गौतम,सोनू गौतम,बिट्टू गौतम आदि भी उपस्थित थे।