फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: त्योहारों के सीजन को लेकर नयागांव पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाए नाके

सार

नयागांव में पुलिस ने त्योहारों के दौरान अपराध रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग और विशेष नाके लगाए हैं। इस मुहिम से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और क्षेत्रवासी पुलिस की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
नयागांव में लगा नाका।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्केट और मुख्य स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग, अपराध पर लगाम कसने की मुहिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। त्योहारों के मौसम में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नयागांव पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। मुख्य मार्केट और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। मुहिम से लोगों में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन

नयागांव थाना प्रभारी (एसएचओ) सतनाम सिंह ने बताया कि चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के साथ-साथ शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि इलाके में शांति और व्यवस्था बनी रहे। एसएचओ ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई असामाजिक तत्व, नशे के पत्ते का कारोबार करने वाला व्यक्ति या कोई संदिग्ध लावारिस सामान दिखाई दे, तो तुरंत नयागांव थाने में सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस तरह की सतर्कता से त्योहारों का उत्सव निश्चिंत हो सकेगा। क्षेत्रवासी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और पुलिस के साथ सहयोग का भरोसा जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें