फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव नगर परिषद कार्यालय रविवार को खुला, एसआईआर नोटिसों के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। चुनाव आयोग के एसआईआर नोटिसों के संबंध में दस्तावेज जमा कराने के लिए रविवार को नयागांव नगर परिषद कार्यालय विशेष रूप से खुला रहा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यालय में दिनभर चहल-पहल रही। बड़ी संख्या में लोग अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचे, जिससे दिनभर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन




लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजय जिंदल, कनिष्ठ अभियंता और बूथ स्तरीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के दस्तावेज जांचे और जमा करवाए। नोटिस से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने मौके पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। छुट्टी के दिन कार्यालय खुलने से नोटिस प्राप्त लोगों को दस्तावेज जमा करवाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें