लालडू। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर स्थित लेहली रेलवे फाटक 24 अगस्त से 27 अगस्त तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। यह फैसला जरूरी रखरखाव कार्य और पुल लॉन्चिंग के चलते लिया गया है।
रेलवे विभाग ने डेराबस्सी के उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। फाटक 24 अगस्त को शाम चार बजे से बंद होगा। यह 27 अगस्त को रात आठ बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। रेलवे विभाग ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वैकल्पिक मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए भी प्रबंध करने को कहा गया है।