फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव करोरां सड़क दो माह से खराब, मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव की करोरां सड़क पिछले दो महीने से खराब हालत में है। श्री गुरुद्वारा साहिब से गुरदीप आटा चक्की तक की इस सड़क पर इंटरलॉक टाइलें उखड़ी हुई हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर गंदा पानी भरने से कीचड़ हो जाता है। आगामी बरसात के मौसम को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क का स्तर असमान होने के कारण आए दिन वाहन सवार गिर रहे हैं।
विज्ञापन

यह सड़क लगभग दो महीने से खराब है, अगर दो वाहन आस पास आ जाए तो निकलना मुश्किल हो जाता है। सारी सड़क ऊंची नीची हो चुकी है। इसको जल्दी से ठीक किया जाए। - अमरीश सैनी, निवासी शिवालिक विहार नयागांव।

इंटरलॉक टाइलों को निकलने से और रोड पर सीवरेज का पानी बहने से सारी रोड खराब हो गई है। आने जाने वाले लोगों मुश्किल से आ जा रहें हैं। दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है इसलिए इस जल्द ठीक किया जाना चाहिए। - सुमन लता, निवासी गोबिंद नगर नयागांव।
विज्ञापन

सड़क पर से उखाड़ी गई टाइलों और सड़क पर बहते गंदे पानी के कारण वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क लगभग 12 से ज्यादा गांवों का मुख्य मार्ग है। प्रशासन जल्दी से इसको ठीक करवाये। - उदय राम, निवासी करोरां रोड, नयागांव।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें