मोहाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहाली जिला न्यायालय, सब डिविजनल न्यायालय डेराबस्सी और खरड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम सुरभि पराशर ने कहा कि 10 मई को सुनवाई के लिए निर्धारित लंबित मामले और पूर्व मामलों को अब 24 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2025 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को शुरू में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से 10 मई के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन उस अवधि के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इन मामलों की सुनवाई 24 मई को होगी।