फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भारतीय सेना जिंदाबाद... नारे लगाकर शहर निवासियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को धूल चटाई है। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद सेना के पराक्रम के सम्मान में रविवार को शहरनिवासियों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ट की अगुवाई में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा फेज-3 और 5 के लाइट पॉइंट से शुरू हुई और फेज-7 की मुख्य लाइटों तक जाकर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरनिवासियों के हाथों में तिरंगा था और वह भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की गई। जिला मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश उपप्रधान डॉ. सुभाष शर्मा, महासचिव परमिंदर बराड़, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, मंडल प्रधान रमन सैली, जसमिंदर सिंह, जिला स्त्री विंग की प्रधान मिली गर्ग, अभिषेक शर्मा, विजय गोयल, संजीव जोशी, युवा प्रधान ताहिल शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें