फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नप ने पभात रोड से हटाए अवैध कब्जे, दो खोखे किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को कार्रवाई कर पभात रोड पर अवैध रूप से रखे दो खोखे जब्त किए हैं। इस संबंध में नगर परिषद जीरकपुर के एनफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर परविंदर जीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि पभात रोड पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। इस पर कार्रवाई कर आज इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क के किनारे रखे दो खोखे जब्त किए हैं। इसके अलावा पार्किंग की जगह पर लगी 10 के करीब स्टॉल्स के संचालकों को पार्किंग की जगह खाली करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है। नगर परिषद की इंफोर्समेंट विंग के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि किसी को भी अवैध कब्जा करने की इजाजत नहीं है, इसलिए लोग अपने आप ही सड़कों के किनारे किए हुए अवैध कब्जे छोड़ दें वरना करवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें