फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना फर्नीचर मार्केट से नगर काउंसिल ने उठवाया सामान

विज्ञापन
बलटाना फर्नीचर मार्केट से सामान उठवाते नगर काउंसिल के कर्मचारी। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना स्थित फर्नीचर मार्केट में दुकानदारों की ओर से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को स्थानीय नगर काउंसिल की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खाली करवाया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने इसकी परवाह किए बगैर सड़क पर पड़े सामान को हटवाकर सड़क खाली करवाई। बता दें कि बलटाना फर्नीचर मार्केट से होकर सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन अतिक्रमण की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, काउंसिल के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बुधवार दोपहर बाद अतिक्रमण विंग की टीम बलटाना की फर्नीचर मार्केट में पहुंची। इस मौके पर काउंसिल के अधिकारी अपने साथ सरकारी जीप के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी संख्या में कर्मचारियों को अपने साथ लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर, कलगीधर मार्केट में जब काउंसिल अधिकारियों की टीम पहुंची तो एकाएक दुकानदारों ने सड़क पर रखे हुए सामान को उठाकर दुकान के अंदर पहुंचाना शुरू कर दिया। हालांकि कर्मचारी 10-15 मिनट तक चुपचाप दुकानदारों को अपना सामान खुद उठाते हुए देखते रहे। लेकिन जब कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण विंग की टीम के अधिकारियों के सामने भी सड़क पर रखा अपना सामान नहीं उठाया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली में आए कर्मचारियों ने सड़क पर रखे फर्नीचर को उठाना शुरू कर दिया। यह देखकर दुकानदार भी आननफानन सड़क पर रखा फर्नीचर उठाकर अंदर रखने लगे।
वहीं, अतिक्रमण विंग के अधिकारियों की कलगीधर मार्केट से शुरू हुई कार्रवाई तब तक चलती रही, जब तक दुकानदारों ने सड़क पर फैलाकर रखे हुए सामान को उठाकर अंदर नहीं रख लिया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने काउंसिल के उच्चाधिकारियों की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन कर्मचारियों ने इसकी परवाह किए बगैर मौके पर पुलिस को बुलवा लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। इस मामले में नगर काउंसिल के ईओ संदीप तिवारी ने कहा कि यहां के दुकानदारों को पहले ही हिदायत दे रखी है कि वह अपना फर्नीचर सड़क पर न रखें। लेकिन बलटाना निवासियों की शिकायतें मिलने पर बलटाना फर्नीचर मार्केट में यह कार्रवाई की गई है, और यह भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें