फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जाम किया यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। देश भर के किसान संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ वीरवार को 12 बजे से शाम 4 बजे तक खरड़ बस स्टैंड के टी-प्वाइंट पर चक्काजाम किया। इस अवसर पर ढाडी जत्था मलकीत सिंह पपराली के जत्थे ने वीर रस वारों से किसानों में जोश भरा। इसके साथ ही लंगर की सेवा करने के लिए भाई कुलदीप सिंह गोगी गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब और धूलकोट वाले बाबा को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान नेता मेहर सिंह थेड़ी ने कहा कि यह किसानों का संघर्ष नहीं, पंजाब की आर्थिकता की लड़ाई का मामला है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान 26-27 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे। यह कानून केंद्र सरकार ने पास करके अपने मंत्रियों को प्रचार करने के लिए पंजाब में भेज दिया। लेकिन पंजाब के किसानों ने उन्हें गांवों में नहीं घुसने दिया। अगर मोदी और उनके मंत्रियों में हिम्मत है तो वह पंजाब के गांवों में आकर दिखाएं। पंजाब के किसान इन मंत्रियों का विरोध करेेंगे।
इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल खरड़ हल्के के सेवादार रणजीत सिंह गिल ने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलनी है और सभी पार्टियों को एकजुट होकर किसानों के संघर्ष में आगे होकर साथ देना चाहिए। इस मौके पर एसजीपीसी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल ने कहा कि पंजाब, हरियाणा समेत जहां कहीं भी किसान बैठे हैं, वह काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। जिला प्रधान दविंदर सिंह देहकलां ने कहा कि हमने किसान संगठनों के फैसले के अनुसार 20 नवंबर तक रेलवे ट्रैक खाली कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरक्षा के लिए एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन, जिला एसएएस नगर के एसपी सिक्योरिटी राजबलविंदर सिंह मराड़, नायब तहसीलदार पुनीत बंसल, डीएसपी खरड़ रूपिंदरदीप कौर सोही समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस अवसर पर आप के नरिंदर सिंह शेरगिल, सर्बजीत सिंह गोला, मलकीत सिंह, गुरिंदरजीत सिंह बड़ाला, रणजीत सिंह जीती पडियाला, गुरनाम सिंह दाऊं, गुरमीत सिंह, ज्ञान सिंह, गुरनाम सिंह, राम सिंह, कुलवंत सिंह त्रिपड़ी, सुखदेव सिंह, भूरा सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह, हरविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बहादुर सिंह, महिला जिला कांग्रेस की प्रधान स्वर्णजीत कौर, चरणजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, मान सिंह सैनी और सतिंदर सिंह के अलावा भारी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 05 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें