फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जयंती माता के मेले में लाइट लगाने के दौरान हुआ झगड़ा, चार जख्मी

Sun, 05 Feb 2023 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती माता के मेले में लाइट लगाने के दौरान हुआ झगड़ा, चार लोग जख्मी
विज्ञापन

परिवार ने सरपंच समेत 50-60 लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मुल्लांपुर। गांव जयंती माजरी में एक परिवार पर गांव के सरपंच के साथ 50-60 लोगों ने हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया। हमले में परिवार के चार लोग जख्मी हुए हैं। अभी वह सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती हैं। इस मामले में मुल्लांपुर पुलिस ने जख्मी लखन सिंह निवासी जयंती माजरी की शिकायत पर 13 लोगों को नामजद करके केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जतिंदर, सोनू, दर्शन, हरदीप, अशोकी, हेमराज, काला, भोलू, भंगी फौजी, रणजीत सिंह, बलराम, प्रिंस और केश के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता लखन सिंह के बेटे राजेश ने बताया कि उनका परिवार 30 साल से वहां रह रहा है। दो फरवरी की रात 10 बजे उनके पिता लखन सिंह, भाई रतिभान और बृजेश, भाभी ममता और माता कमलेश घर में बैठे थे। उनके घर में दो अज्ञात लोग आए और वे जयंती माता के मेले के लिए लाइट लगाने की बात कहकर सीधे उनके घर की छत पर चढ़ गए। इस पर हमने उन्हें कहा कि आप पहले हमारे से पूछ तो लेते और फिर छत पर जाते। इस पर वे बुरा-भला कहते हुए वहां से चले गए। इसके करीब आधे घंटे के बाद वह गांव के सरपंच के साथ 50-60 लोगों को साथ लेकर आए। उनके पास रॉड और तेजधार हथियार थे। उन्होंने मिलकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में उसके पिता लखन सिंह की दायीं बाजू टूट गई और गंडासे के वार से बाजू पर कट लग गया। जिसपर 10-12 टांके लगाने पड़े। वहीं भाई रतिभान के सिर पर गंडासे से 7-8 वार कर दिए। भाई के सिर पर भी करीब 15 टांके लगे हैं। इसके अलावा उनकी भाभी ममता के सिर पर गंडासे से दो वार किए हैं और रॉड से भी कई जगह वार किए हैं। इस हमले में उसके दूसरे भाई बृजेश की पसली टूट गई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर के पीछे का हिस्सा भी तोड़ दिया है। साथ ही घर से एक पर्स, मोबाइल फोन और मंगलसूत्र चोरी करके ले गए। राजेश ने बताया कि इसके बाद हमने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोट
इस मामले की जांच चल रही है, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच करने के बाद इस मामले में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। -धर्मवीर सिंह, डीएसपी मुल्लांपुर।
विज्ञापन

कोट
दो पार्टियों में झगड़ा होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर मुल्लांपुर थाने के पुलिसकर्मी और गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर उनसे बात करने गए थे। इस दौरान दोनों गुट दोबारा भिड़ गए थे। इस दौरान मुझे और एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। मेरा इन पार्टियों से कोई संबंध नहीं हैं। -भाग सिंह, सरपंच जयंती माजरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें