संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। स्थानीय थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर गत रात चोरों ने एक दुकान के शटर के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए की बैटरियां चोरी करने की घटना को बेखौफ अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के बारे में उन्हें सुबह करीब 6:00 बजे पता चला है। जब उसका पिता दुकान पर गया तो दुकान का शटर खुला हुआ था और अंदर से सामान गायब था। अशोक अनुसार उनके पास एक्साइड बैटरियों की एजेंसी है। दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपए की बैटरियां रखी हुई थी। अशोक ने बताया कि दुकान के आगे किसी वाहन के टायरों के निशान भी देखे गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि चोर शायद किसी गाड़ी में लादकर बैटरियां ले गए हैं। जबकि मार्केट में चौकीदार भी रखा हुआ है। चोरी वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय पहले उसके भाई की दुकान से भी बैटरियां चोर हो गई थी। लेकिन चोरों का आज तक नहीं पता चल सका है।