फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: करियर के पहले मुकाबले में चमकी अमनजोत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्रिकेटर शुभमन गिल के बाद शहर की बेटी अमनजोत कौर ने परचम लहराया है। अमनजोत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में बेहतरीन पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। अमनजोत ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए सात चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच में भारतीय को 27 रन से जीत मिली। त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 19 जनवरी को ईस्ट लंदन बफेलो पार्क में खेला गया। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज में हिस्सा ले रही है। भारत की ओर से 23 वर्षीय अमनजोत कौर को इस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और शानदार बल्लेबाजी कर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

लकड़ी को संवारते हुए संवारा बेटी का करियर
अमनजोत कौर के पिता बढ़ई का काम करते हैं। पिता जिस तरह हाथ के हुनर से लकड़ियों को शानदार कलाकृतियों में परिवर्तित करते हैं, वैसे ही बेटी के करियर को भी तराशा। पिता ने अपनी बेटी के क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिला दिया। अमनजोत कौर के कोच नागेश गुप्ता ने भी उनका पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें