फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गौरव पुरी का शतकीय प्रहार, चंडीगढ़ को 99 रन की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गौरव पुरी के नाबाद शतकीय पारी की बदौलत चंडीगढ़ ने रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन रेलवे के 386 के स्कोर को पार कर 99 रनों की बढ़त प्राप्त कर ली। रेलवे के 386 रन के जवाब में चंडीगढ़ ने आठ विकेट खोकर 485 रन बना लिए हैं। इससे पूर्व चंडीगढ़ ने दो विकेट के नुकसान पर 212 रन से दिन की शुरुआत की। टीम में अभी 26 रन जुड़े ही थे कि कुनाल महाजन (83) रनों पर हिमांशु संगवान को शिकार बन बैठे। इसके बाद मनन वोहरा ने भी अपने ओवर नाइट स्कोर 113 में मात्र 13 रन जोड़े और विपक्षी कप्तान उपेंद्र यादव की स्टीक थ्रो से रन आउट हुए जिससे स्कोर 253/4 हुआ। मनन ने 17 चौकों की मदद से 126 रन बनाए। हिमांशु सांगवान ने अपने एक ही स्पैल में अंकित कौशिक (27) रन और गौरव गंभीर (8) रन पर आाउट कर स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 291 हुआ। उस वक्त 95 रन से पिछड़ रही चंडीगढ़ को संकट से उभारने के लिए गौरव पुरी और गुरिंदर सिंह की 79 रन की साझेदारी कारगर साबित हुई। इस जोड़ी का अंत 370 के टीम स्कोर पर एसएस जाधव ने गुरिंदर सिंह (42) रन पर आउट कर के किया। जल्द ही संदीप शर्मा (11) पर आउट हुए। इसके बाद गौरव पुरी ने अपना शतक पूरा किया। इस दौरान चंडीगढ़ के श्रेष्ठ निर्मोही ने भी नौ चौकों की मदद से 52 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों बल्लेबाजों की बीच नाबाद 89 रनों की साझेदारी हुई जिससे चंडीगढ़ को 99 रनों की बढ़त मिली। गौरव पुरी ने आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें