फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डीसी के आदेश पर भी नगर परिषद ने पूरा नहीं किया पाइपलाइन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डीसी ने नगर काउंसिल खरड़ को संतेमाजरा से झज्जूमाजरा तक करीब चार किलोमीटर की सड़क में सीवरेज की पाइपलाइन डालने का काम पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। लेकिन निर्धारित समय के अनुसार नगर काउंसिल ने पाइपलाइन डालने का काम पूरा नहीं किया। इस वजह से सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि छह महीने पहले सड़क में पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोद डाला गया था पाइप डालते गए लेकिन सड़क वैसे ही छोड़ दी। जो बारिश के समय सड़क पर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। इसके अलावा लोगों का यह भी कहना है कि खुदी सड़क पर बारिश का पानी भर जाने के कारण गांव में बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस नहीं आती है। इस वजह से बच्चों की शिक्षा भी काफी हद तक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

संतेमाजरा से झज्जूमाजरा की ओर जाने वाली सड़क एयरपोर्ट रोड को कनेक्ट करती है। यहां सड़क में पाइपलाइन डालने का काम नगर काउंसिल खरड़ की ओर से फरवरी में शुरू कराया गया था और डीसी ने नगर काउंसिल को 30 जून तक सड़क में पाइपलाइन डालने का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन समय से एक महीना अधिक बीत जाने के बाद भी नगर काउंसिल की ओर से सड़क में पाइपलाइन डालने का काम अब तक नहीं हो पाया है। अब बारिश के मौसम सड़क पर चलने में काफी परेशानी हो रही है।

कोट्स

स्कूली बस भी गांव नहीं आ रही
सीवरेज पाइपलाइन डालने के लिए सात माह पहले सड़क खोदी गई थी। लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। बारिश का मौसम चल रहा है। सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। यही वजह है जो गांव में बच्चों को लेने स्कूल से बस नहीं आ रही है। इस कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। - अचरज गुप्ता, स्थानीय निवासी, संते माजरा, मोहाली।
विज्ञापन


नग काउंसिल खरड़ की ओर से यहां पाइप डालने फरवरी में शुरू कराया गया था। सड़क की खुदाई करके पाइप डालते गए लेकिन सड़क वैसे ही छोड़ दी। बरसात के दिनों में कीचड़युक्त सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है।- रंजीत सिंह, स्थानीय निवासी, संते माजरा, मोहाली।

डीसी के आदेश फिर भी काम नहीं पूरा
डीसी ने सड़क में पाइपलाइन डालने का काम पूरा करने की जो डेडलाइन थी। उसके अनुसार नगर काउंसिल को 30 जून तक यह काम समाप्त करना था। लेकिन सात महीने बाद भी यह काम नहीं हो पाया है और बारिश में सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। इस वजह से सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं।- राहुल शर्मा,स्थानीय निवासी, संते माजरा, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें