मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में डायरिया वार्ड में कुल 14 मरीज भर्ती हैं। वहीं बुधवार सुबह गांव मटौर से एक नया मामला सामने आया है। मरीज की पहचान पांच माह की पल्लवी के रूप में हुई है। उसकी तबीयत मंगलवार रात को बिगड़ गई थी, जिस पर परिजनों ने बच्ची को पास के एक निजी क्लीनिक से दवा दिलवाई थी, परंतु बच्ची को आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन बेटी को बुधवार सुबह फेज-6 सिविल अस्पताल लेकर पहुंचकर भर्ती कराया।