खरड़। बिना लाइसेंस की पिस्टल रखने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से दो पिस्टल बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान विकास शर्मा निवासी गांव लंग माजरी आनंदपुर साहिब हाल निवासी खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंधी सिटी खरड़ थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि जब वह पुलिस मुलाजिमों के साथ गश्त के दौरान चेकिंग कर रहे थे तो अमायरा ग्रीन की मार्केट के पास उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी के पास काले रंग की कार है और बिना लाइसेंस की पिस्टल भी है। वह अभी अपने फ्लैट में ही है। इस पर पुलिस ने खरड़ स्थित उसके फ्लैट में जाकर दबिश दी तो उसके पास से दो पिस्टल बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यह पिस्टल मध्य प्रदेश से खरीदकर लाया था। संवाद