फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किराये के पंपों से जलभराव से निदान दिलाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के पास शहर में बारिश की वजह से होने वाले जलभराव से बचाव के लिए कोई स्थाई समाधान नहीं है। इस कारण बारिश होते ही शहर में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम करीब 80 लाख रुपये खर्च करके तीन महीने के लिए ट्रैक्टर माउंटेड डी-वाटरिंग पंपों को किराए पर लेने जा रहा है। पार्षदों के अनुसार यह समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं है। इससे पहले भी नगर निगम ने पंप लगाए थे, पिछली बारिश में इन पंपों ने काम करना बंद कर दिया था। किराए पर लिए जा रहे पंपों को लेकर पार्षदों ने एतराज जताया है। इनका कहना है कि नगर निगम इन पंपों को किराए पर लेकर रुपये बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के तीन संवेदनशील इलाके फेज-4 व 5, फेज-11 और सेक्टर-70 व 71 में हर साल बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या आती है। इससे लोगों को काफी नुकसान भी होता है। लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ती है। नगर निगम इस समस्या का पक्का हल करने की जगह इस बार इन इलाकों में जलभराव की स्थिती से निपटने के लिए ट्रैक्टर माउंटेड डी-वाटरिंग पंपों को किराए पर ले रहा है। यह पंप तीन माह तक इन इलाकों में लगाए जाएंगे और इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे। इनको चलाने के लिए तीन माह तक मुलाजिमों को तैनात किया जाएगा, ताकि जलभराव की स्थिति में पंप को तुरंत शुरू कर निकासी शुरू की जा सके।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें