मोहाली। जिला पुलिस की सीआईए टीम ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किया है। एसपी डी सौरव जिंदल ने बताया कि 28 मई को सीआईए स्टाफ बलटाना चाैकी के पास मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि चंडीगढ़ के गांव रायपुर कलां का रहने वाला मनदीप सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसने बलटाना-रायपुर रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस खोला हुआ है। उसके पास अवैध हथियार हैं। वह इस समय अवैध हथियार के साथ ऑफिस में मौजूद है। सूचना के आधार पर मनदीप सिंह के खिलाफ जीरकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी को बलटाना-रायपुर रोड पर स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का भाई हरदीप सिंह नशा तस्करी के मामले में नाभा जेल में बंद है।