मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) से नगर निगम के अधीन लिए सेक्टर-76 से 80 के पार्कों की हालत काफी खराब थी। जिससे लोगों को मुश्किल आरही थी। ऐसे में पहल के आधार पर नगर निगम द्वारा उक्त एरिया के सौ पार्कों को संवारा जाएगा। यह फैसला नगर निगम की तरफ से लिया गया है। वहीं शुक्रवार को नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने पार्कों को संवारने के प्रोजेक्ट का पौधा रोपण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीनियर मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी हाजिर रहे।
जानकारी के मुताबिक पार्कों को संवारने का काम सेक्टर-78 से शुरू किया गया है। इस मौके इलाकों के पार्षद व गण्यमान्य हाजिर रहे। मेयर ने बताया कि सबसे पहले पार्को में सफाई का काम करवाया गया है। इन पार्कों को विकसित करने के लिए 95 लाख रुपये की लागत आएगी। इस संबंधी टेंडर पास कर दिए गए। वहीं, इस एरिया के पार्कों का काम अजीत नर्सरी नाम की कंपनी को सौंपा गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही पार्कों की स्थिति में सुधार होगा। मेयर ने बताया कि अब सारे शहर का काम नगर निगम के अधीन आया है। पहले पार्क गमाडा के अधीन थे। उन्होंने बताया कि गमाडा द्वारा हर साल नगर निगम को 50 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। लेकिन गमाडा की तरफ से अभी तक भी सारी रकम निगम को नहीं दी गई है। उन्होंने बताया सेहत मंत्री के प्रयास से 25 करोड़ रुपये गमाडा से लेकर निगम को सौंपे गए हैं। जबकि गमाडा के अधिकारियों से हुई मीटिंग में और राशि देने के लिए नगर गिनम ने हामी भरी है। उन्होंने बताया कि अन्य कामों के एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। इस मौके पर मोहाली नगर निगम के एसई संजय कंवर, एक्सईएन राजबीर सिंह, एसपी हरजीत सिह भोलू, एमसी कमलप्रीत सिंह बन्नी, सुच्चा सिंह कलौड, विक्टर निहोलका, चैरी सिद्धू, कुलविंदर सिंह संजू, नवतेज बाछल, प्रमोद मितरा, राजेश लखोतरा, हरदियाल, कुलविंद सिंह मौजूद थे।