मोहाली। स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1 में बुधवार को जिला स्तरीय स्कूली खेलों के तहत अंडर-14 और अंडर-17 कबड्डी के मुकाबले हुए जिसमें जोन की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग में मुल्लांपुर और कुराली की टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले जीते, जबकि अंडर-17 वर्ग में मुल्लांपुर और डेराबस्सी की टीमों ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की।
अंडर-14 वर्ग के शुरुआती मुकाबलों में डेराबस्सी और मुल्लांपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मुल्लांपुर विजेता रहा। खरड़ और जीरकपुर के मुकाबले में जीरकपुर ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में मुल्लांपुर ने जीरकपुर को और कुराली ने मोहाली को हराकर जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में शुरुआती मुकाबलों में मुल्लांपुर और खरड़ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मुल्लांपुर विजेता रहा। इसके बाद मुल्लांपुर और मोहाली के मुकाबले में मुल्लांपुर ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में मुल्लांपुर की टीम विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में डेराबस्सी और सोहाना की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें डेराबस्सी ने जीत दर्ज की।