डेराबस्सी। मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास नशे की हालत में बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुबारिकपुर पुलिस से बताया कि रिंकू वासी नजदीक बाला जी पेट्रोल पंप नशा करने का आदी है। हर समय चरस, गांजा और चिट्टे का नशे करता है। एसएसआई सुरिंदर सिंह की अगुवाई में मुबारिकपुर पुलिस पार्टी घग्गर रेलवे स्टेशन मोड़ डेराबस्सी पहुंची। वहां उक्त व्यक्ति नशे की हालत में बैठा था। वह नशा करने की ताक में था। पुलिस पार्टी ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।