फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुबारकपुर कॉजवे की खस्ताहालत, रातभर फंसी रही एम्बुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारकपुर कॉजवे की हालत खराब होने के कारण एक एम्बुलेंस पूरी रात मुबारकपुर कॉजवे पर फंसी रही। गनीमत रही कि उसमें कोई मरीज नहीं था।लगातार हो रही बारिश और बढ़ते पानी के कारण कॉजवे क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे अस्थाई तौर पर मिट्टी से रिपेयर किया गया है लेकिन बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। बता दें कि प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए का एस्टीमेट तैयार कर इसके मरम्मत का आश्वासन दिया है। लोगों ने प्रशासन से कॉजवे की जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

एम्बुलेंस चालक ने बताया कि वह ढकोली से मुबारकपुर जा रहा था। प्रशासन को कई बार सूचित करने के बावजूद रात में कोई मदद नहीं पहुंची। आखिरकार सुबह क्रेन की मदद से एम्बुलेंस को बाहर निकाला गया। इस घटना से लोगों में रोष है। उनका कहना है कि कॉजवे काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। यह कॉजवे मुबारकपुर से ढकोली व पंचकूला क्षेत्र को जाने का सुगम मार्ग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें