फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी अस्पताल में ही रहेंगे सीएम मान: कम हृदय गति के कारण आराम की सलाह, अस्पताल से ही लेंगे अधिकारियों की बैठक

Sat, 06 Sep 2025 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान को थकान और कम हृदय गति के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वीरवार को वे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दो तीन दिन अस्पताल में रहना होगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शुक्रवार रात को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 
विज्ञापन


वरिष्ठ आप नेता और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने अस्पताल में मान से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मान को कम हृदय गति की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें 2-3 दिनों तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अस्पताल से ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

सीएम मान को शुक्रवार शाम को फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने थकावट और कम हृदय गति की शिकायत की। अस्पताल के बयान के अनुसार उनकी पल्स दर में सुधार हो रहा है।

हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा मिलने पहुंचे

मान के स्वास्थ्य पर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सीएम पिछले 2-3 दिनों से बीमार थे। कल रात उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज हमने उनसे मुलाकात की। वे स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने आगामी दो दिनों तक उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने हमसे बाढ़ पीड़ितों को लेकर बातचीत की... उन्होंने हमें लोगों के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट की बैठक हो गई थी स्थगित

मान की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।
विज्ञापन


सीएम मान की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि पहले चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर की तरफ से सलाह दी गई कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत है। इसके तुरंत बाद उनको फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में सुरक्षा के साथ ही तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए, जिसके बाद ही उनका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें