फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का ऐलान, गांव रायपुर कलां में रुकेंगी ट्रेनें, बनेगा स्टेशन

Mon, 13 Jun 2016 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
गांव रायपुर कलां में रुकेंगी ट्रेनें, बनेगा स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के गांव रायपुर कलां के लोगों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। यह जानकारी सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शनिवार को दी। वह गांव में बन रहे रेलवे अंडरब्रिज के काम का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग को ध्यान में रखकर नंगल से चंडीगढ़ तक दर्जनों रेलवे अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इनमें विधान सभा हलका मोहाली के गांव रायपुर कलां, खूनीमाजरा, मड़ौली कलां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से राजपुरा की ओर निकाली जा रही रेल लाइन का स्टापेज गांव सनेटा में बनाया जाएगा।
इस मौके गुरुद्वारा श्री नानकसर ठाठ रायपुर कलां के सेवादार संत बाबा लक्खा सिंह ने प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव रायपुर कलां में रेलवे अंडरब्रिज बनने से इस क्षेत्र के गांवों शामपुर, ढेलपुर, चडियाला, तसौली, भरतपुर, पत्तड़ां, गिद्दड़पुर आदि सहित दर्जनों गांवों को फायदा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर रोज रेल गाड़ी आने पर लोगों को फाटकों पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गांव रायपुर कलां में रेलवे स्टेशन बनने से इस क्षेत्र में विकसित हो रहे सेक्टरों के निवासियों को भी सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर संत बाबा लक्खा सिंह की अगुआई में गणमान्यों ने प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को सिरोपा और श्री साहिब भेंट करके सम्मानित किया। समागम में हरपाल सिंह बठलाना मेंबर ब्लॉक समिति, रेशम सिंह चेयरमैन ब्लॉक समिति, व्यापार मंडल से सरबजीत सिंह पारस, रमेश कुमार सरपंच रायपुर कलां, पंच काका सिंह, दिलबाग सिंह भोला, इंद्रजीत गिर सरपंच शामपुर, बहादर सिंह सरपंच मौजपुर, जसपाल सिंह बठलाना, हरगोबिन्द सिंह रायपुर कलां, लखवीर सिंह, रणधीर सिंह, जस्सा सिंह भागोमाजरा, हरदेव सिंह हरपालपुर, दलबीर सिंह, तरनजीत सिंह, दविन्दर सिंह, परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें