फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सडक हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव पडियाला के समीप सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभ आसरा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मौके पर रोड सेफ्टी फोर्स और एंबुलेंस को सूचित किया गया। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अवतार सिंह निवासी सलेमपुर के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर मारने वाली गाड़ी एक्सयूवी बताई जा रही है, जो हादसे के बाद रूपनगर की तरफ गई। पुलिस ने टोल प्लाजा को सूचना देकर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें