फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ की मुख्य सड़क पर तड़के करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह की मौत हो गई। एसयूवी चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि, वाहन का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया गया है। फतेहगढ़ साहिब के मानपुर गांव निवासी देविंदरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई बलजीत सिंह उन्हें खरड़ छोड़ने आए थे। वापस लौटते समय सीआईए कार्यालय के पास एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मोहाली के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। फरार चालक के खिलाफ 23 अक्तूबर को हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें