नयागांव। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन शाखा नयागांव की ओर से महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रविवार को दोपहर 12 बजे सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया जाएगा। सोमवार को शाम 4 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।फेडरेशन की ओर से महर्षि वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि गुरु संगठन का स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अकाली दल खरड़ हलका प्रभारी सरदार रविंद्र सिंह खेरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। फेडरेशन की ओर से सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर महर्षि वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।