फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गलत साइड से आए बाइक सवार ने 81 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कई पसलियां टूटीं, फेफड़ों में भरी हवा-पानी अस्पताल में मिला पर्स, 15 हजार रुपये गायब होने का आरोप
विज्ञापन


मोहाली। मोहाली से स्कूटर पर जीरकपुर लौट रहे 81 वर्षीय बुजुर्ग को स्मार्ट बाजार के पास गलत साइड से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके माथे पर छह टांके लगे और कई पसलियां टूट गईं। चोटों के कारण फेफड़ों में हवा और पानी भर गया। उन्हें सोहाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुजुर्ग का आरोप है कि अस्पताल में उनका पर्स तो मिल गया, लेकिन उसमें रखे 15 हजार रुपये गायब थे। आईटी सिटी थाना पुलिस ने बाइक चालक शिवा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे बुजुर्ग

जीरकपुर के ग्रीन लोटस उत्सव टावर निवासी सुरिंदर लाल सोनी ने पुलिस को बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। आठ अक्तूबर को वह जरूरी काम से मोहाली आए थे। लौटते समय स्मार्ट बाजार के पास स्लिप रोड पर दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


बाइक चालक ही अस्पताल लेकर पहुंचा

बुजुर्ग के अनुसार, बाइक सवार ने अपना नाम शिवा बताया और उन्हें सोहाना अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर चोटों के कारण उन्हें भर्ती कर लिया। शिवा शाम तक अस्पताल में रहा, लेकिन बाद में चला गया। हादसे में बुजुर्ग के माथे, आंखों, घुटने, हाथ और पैर पर चोटें आईं।

पर्स मिला, नकदी गायब

सुरिंदर लाल सोनी ने बताया कि उनकी पैंट की पिछली जेब में भूरे रंग का पर्स था। उसमें 15 हजार रुपये और 100-100 रुपये के तीन नोट रखे थे। अस्पताल के स्टाफ से पर्स मिल गया, लेकिन नकदी गायब थी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त स्कूटर की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


आईटी सिटी थाना पुलिस ने बाइक चालक शिवा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281, 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पर्स से नकदी गायब होने के आरोप की भी पुष्टि की जानी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें