फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोटरसाइकिल चालक की रोड-रोलर से हुई टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ में सवारी लेने जा रहे मोटरसाइकिल टैक्सी चालक की रोड-रोलर के साथ टक्कर हो गई। राहगीरों ने घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के मुंह पर चार टांके और छह दांत टूट गए हैं।
विज्ञापन


घायल अर्शदीप वासी डड्डूमाजरा चंडीगढ़ ने बताया कि वह मोटरसाइकिल टैक्सी चलाने का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जब वह खरड़ में सवारी लेने जा रहा था। तभी उसके सामने अचानक से रोड-रोलर आ गया। वह उसके टायर से जा टकराया। इससे उसके हेलमेट का शीशा उसके मुंह में धंस गया। लोगों ने उसे लहूलुहान देख कर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें