फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवक की घर से मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। आशियाना कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को काम से घर पर खाना खाने आए एक युवक की घर के बाहर से मिनटों में मोटरसाइकिल चोरी हो गई। उसने अपने स्तर पर तलाश की, जब कुछ पता नहीं चला तो डेराबस्सी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक उसकी मोटरसाइकिल ले जाते हुए कैद हो गया है। मयंक निवासी आशियाना कॉलोनी मकान नंबर 109 ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह करीब ढाई बजे वह अपने घर खाना खाने आया था। उसने घर के बाहर अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लॉक करके खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद वापस आया तो वह गायब थी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें