फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा-बनूड़ हाईवे से मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़। बनूड़ पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हवलदार परमजीत सिंह ने बताया कि डेराबस्सी के गांव भांखरपुर का रहने वाला पप्पू कुमार राजपुरा में सुशील केमिकल फैक्टरी में काम करता है। वह 9 दिसंबर को अपने होंडा ट्विस्टर मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से छुट्टी करके घर लौट रहा था कि बनूड़ बैरियर के पास उसका मोटरसाइकिल अचानक खराब हो गया, जो दोबारा स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद पप्पू मोटरसाइकिल बनूड़ बैरियर पर पार्क करके घर चला गया। जब अगले दिन आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं था। काफी दिनों की तलाश के बाद पप्पू ने मामले की लिखित शिकायत बनूड़ पुलिस थाने में दी। दूसरी ओर पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें