फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मां-बेटा गए ड्यूटी, चोर ले उड़े नकदी और जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। रायतन क्षेत्र के गांव रायपुर में एक तालाबंद घर से चोर घर में रखी नकदी सहित ज्वेलरी चोरी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुभाष निवासी गांव रायपुर पिंजौर ने बताया कि वह वॉटर सप्लाई में काम करता है। उसकी माता सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में कार्यरत हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 सितंबर को वह और उसकी माता घर को ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए। रात करीब 8 बजे जब वे घर पहुंचे तो उनके घर का गेट बंद था। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। जब अंदर जाकर देखा तो कमरे का कुंडा और घर में रखी दोनों अलमारियों के लॉक टूटे थे। उन्होंने सामान चेक किया तो देखा कि सोने की बालियां का सैट, एक झुमका सैट, दो अगूंठी, पायल सहित 28 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें