फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आयशर के वैज्ञानिक की हत्या का आरोपी मोंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने सूचना के आधार पर वैज्ञानिक अभिषेक सुनार की हत्या के आरोप में मनिंदरपाल सिंह उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मोंटी को थाना फेज-11 पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। मोंटी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बल ने बताया कि मृतक अभिषेक के पिता सेक्टर-66 निवासी बासुकी नाथ सुनार ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले मोंटी ने उनके घर के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर उनके बेटे अभिषेक पर जानलेवा हमला किया। इसमें उनके बेटे की मौत हो गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार यह विवाद पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। मोंटी उसके बेटे को धमका रहा था।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इस हमले में वह भी घायल हो गया। उनका बेटा अभिषेक ही उनका एकमात्र सहारा था और वह कई देशों में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुका था। वर्तमान में मोहाली में आईआईएसईआर में कार्यरत था। मृतक के पिता ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पाया कि मोंटी और अभिषेक के बीच मोटरसाइकिल पार्क करने को लेकर बहस हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें