फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला से पैसे लेकर भी नहीं दी दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एनआरआई महिला से पैसे लेकर दुकान नहीं देने पर एक कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ मोहाली के एसएसपी के आदेश पर जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मीरामान ब्रैंपटन इंटीरियो कनाडा निवासी एनआरआई महिला कुलदीप कौर खटड़ा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि एकम हाइट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर रवि जगवानी वासी 2157 फेस 10 मोहली ने जीरकपुर स्थित नाभा साहिब में उसकी तीन दुकानों देने के एवज में 95 लाख 70 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

दुकान मांगने पर न तो कंपनी के डायरेक्टर ने दुकान दी और न ही पैसे वापस कर रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने सबसे पहले ईओ विंग आर्थिक अपराध शाखा को दी थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करके जांच शुरू कर दी है। एसआई सतनाम सिंह ने बताया कि एनआरआई महिला कुलदीप कौर खटड़ा की शिकायत पर रवि जगवानी डायरेक्टर एकम हाइट प्राइवेट लिमिटेड पर पैसे लेने के बावजूद दुकान नहीं देने के चलते 95 लाख 70 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर ईओ विंग और डीएसपी फाइनांशियल क्राइम की रिपोर्ट पर डीए लीगल की राय के बाद एसएसपी मोहली के आदेशों पर आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें