फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कैंसर के उपचार को बढ़ावा देने के लिए मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़। होमी भाभा कैंसर अस्पताल में चार दिवसीय मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी एसेंशियल्स (एमपीई 2026) कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। इसका लक्ष्य चिकित्सा पेशेवरों को उन्नत मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक तकनीकों का प्रशिक्षण देना और सटीक कैंसर उपचार को मजबूत बनाना है।ऑन्कोपैथोलॉजी एवं मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यशाला 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलेगी। चंडीगढ़ की स्वास्थ्य सेवा निदेशक सुमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका उद्घाटन किया। अस्पताल के निदेशक आशीष गुलिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसमें पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के चिकित्सा पेशेवर भाग ले रहे हैं। आशीष गुलिया ने कहा कि मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी आधुनिक कैंसर उपचार में महत्वपूर्ण है। यह डॉक्टरों को आनुवंशिक बदलावों को समझने और व्यक्तिगत उपचार चुनने में मदद करती है। यह कार्यशाला उत्तर भारत में मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी प्रयोगशालाओं को मजबूत करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें