फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोकनृत्य प्रतियोगिता में अंबर सदन रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के सेंट सोल्जर पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय संस्कृति विषय पर अंतर-सदनीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंबर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने हरियाणा, पंजाब, कश्मीर और राजस्थान के पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा और लोकसंगीत के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया। प्रतियोगिता में अवनि सदन द्वितीय, अनंत सदन तृतीय और अन्नल सदन चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रिंसिपल ने विजेता सदनों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें