फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली की सबसे महंगी पंचायती जमीन की नही हुई बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव दैड़ी की पंचायत जमीन की वीरवार को प्रस्तावित खुली बोली नहीं हो सकी। 43 कनाल तीन मरले के करीब इस जमीन के लिए प्रशासन ने करीब 40 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की आरक्षित कीमत तय की थी, लेकिन किसी भी बोलीदाता ने आवश्यक डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं कराया। इसके चलते डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में सुबह 11 बजे तय की गई बोली के रद्द होने की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इस पंचायत जमीन की नीलामी को लेकर 10 फरवरी को सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के अनुसार बोली में हिस्सा लेने के लिए बोलीदाता को आरक्षित कीमत की 25 प्रतिशत राशि, यानी करीब 50 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट समय सीमा के भीतर जमा कराना अनिवार्य था। निर्धारित अवधि में किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराने के कारण बोली प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बताया जा रहा है कि यह जमीन क्षेत्र की अब तक की सबसे महंगी पंचायत जमीन मानी जा रही है। इससे पहले गत वर्ष जून माह में भी इसी जमीन की बोली रखी गई थी, तब आरक्षित कीमत 20 करोड़ रुपये प्रति एकड़ थी, लेकिन वह बोली भी अंतिम समय में रद्द कर दी गई थी।
इस संबंध में एडीसी सोनम चौधरी ने बताया कि बोली प्रक्रिया किसी कारण सफल नही हो सकी है। आने वाले दिनों में फिर से यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मामले पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि सात महीनों के भीतर जमीन की आरक्षित कीमत दोगुनी करना समझ से परे है। इतनी अधिक कीमत पर कोई भी रियल एस्टेट ग्रुप जमीन खरीदने में रुचि नहीं लेगा। पहले बोली रद्द करना और फिर कीमत बढ़ाना व्यावहारिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें